नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- हर साल कार्तिक शुक्ल द्वादशी के दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम (विष्णु के स्वरूप) से किया जाता है। इसे अत्यंत शुभ दिन माना जाता है क्योंकि इसी के साथ सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी माता के सामने घी या तिल के तेल का दीपक जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और दरिद्रता दूर होती है। आइए जानते हैं, तुलसी विवाह के दिन कितने दीपक जलाना शुभ होता है.कितने दीपक जलाना शुभ है? पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन 5 दीपक जलाना अत्यंत शुभ होता है। ये पांच दीपक पंचतत्व- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के प्रतीक हैं...