उन्नाव, दिसम्बर 25 -- उन्नाव। अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर जन सेवा नारायण सेवा समिति ने 9 वीं तुलसी पूजन यात्रा निकाली। राष्ट्रवाद व भारतीय संस्कृति के अनूठे संगम के बीच भगवाध्वज लहराते हुए हजारों की भीड़ कदमताल मिलाकर यात्रा की अगवानी करती रही। 51 हजार तुलसी पौधों का वितरण, ब्रह्मोस के साथ ऑपरेश सिंदूर की जीवंत झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। तुलसी यात्रा में धर्म, आस्था और राष्ट्रप्रेम की बयार बहती रही। रामलीला मैदान में रामस्वरूप ब्रह्मचारी, कौशल किशोर, पंडित संजय कृष्ण द्विवेदी, कथावाचक प्रिया किशोरी, दसरथ, कमलेश बाजपेई, नागेंद्र बाजपेई ने भगवान रामलला के विग्रह का पूजन यात्रा का शुभारम्भ किया। पाकिस्तान पर कहर बरपाने वाले ऑपेरशन सिंदूर के साथ ब्रह्मोस मिसाइल जैसी आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक व सेना का पराक्रम दिखाती झाकियां लोगों के मन...