जमशेदपुर, जुलाई 16 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन की ओर से आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 3 तक तथा कक्षा चार से 7 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 37 विद्यालयों के कुल 631 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, विद्यासागर लाभ, प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद डॉ. तिवारी ने लोगों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। विद्यार्थियों की अधिक संख्या के कारण प्रतियोगिता 4 स्थानों पर हुई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में यम...