जमशेदपुर, जुलाई 7 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन संस्थान की ओर से तुलसी जयंती समारोह पर शनिवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय तुलसीदास एवं रामचरितमानस के आलोक में हनुमान जी का राष्ट्रीय चरित्र था। इसमें शहर के 6 महाविद्यालयों और 28 विद्यालयों से कुल 257 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम तुलसी भवन के साथ-साथ बागबेड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के न्यासी अरुण तिवारी, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति के अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता के निरीक्षण में यमुना तिवारी व्यथित, डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. अजय कुमार ओझा, दिव्येन्दु त्रिपाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.