चित्रकूट, जून 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए आगामी 26 जून को माूकड्रिल आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां अभी से ही शुरु कर दी गई है। यमुना किनारे तुलसी जन्म कुटीर परिसर में होने वाले मॉकड्रिल को लेकर एडीएम ने अधिकारियों के साथ पहंुचकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। यमुना नदी किनारे बसी तुलसी नगरी में हर साल नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव हो रहा है। इसके साथ ही बाढ़ जैसी आपदा की संभावना भी यहां बनी रहती है। तुलसी जन्म कुटीर यमुना किनारे ही है। फलस्वरुप प्रशासन लगातार यहां निगरानी भी रख रहा है। मानसूनी बारिश की शुरुआत होने के साथ ही प्रशासन ने बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियां शुरु कर दी है। जिले स्तर पर आपदा नियंत्रण स्टेयरिंग कमेटी की पहले ही बैठक हो चुकी है। आगामी 26 जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.