नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक तुलसी में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए लोग अपने घरों में लगाते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। कहते हैं जिस घर में तुलसी के पौधे की रोज पूजा-अर्चना होती है, वहां सुख और समृद्धि हमेशा बरकरार रहती है। क्योंकि तुलसी को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। तुलसी के पास दीपक जलाने का विधान है। मान्यता है कि अगर आप दीपक से जुड़े कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो आपको न केवल अपार धन बल्कि यश और कीर्ति की भी प्राप्ति होती है।गाय के घी का दीपक जलाएं धार्मिक मान्यतानुसार, तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। खासकर शाम के समय गाय के घी का दीपक तुलसी के सामने जलाना चाहिए। यह न केवल धार्...