झांसी, फरवरी 8 -- झांसी,संवाददाता। एग्रो और फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के मकसद से उद्यान एवं प्रसंस्सकरण ने इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित कर लिया। अब यहां पर चार तरह की प्रोसेसिंग लाइन के काम शुरू होंगे। तुलसी का तेल निकलेगा। हल्दी स्नैक्स और मिलेट्स की प्रोसेसिंग भी होगी। जिसके लिए क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बरुआसागर में स्थापित किए गए कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी बुंदेलखंड औषधि फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड झांसी नाम की एफपीओ को दी गई है। एग्रो और फ़ूड प्रोसेसिंग आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के मकसद से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने इस इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की है। सेंटर के संचालन से पहले बिजली, सड़क, पानी जैसी सुविधाओं को पूरा करने का काम किया जा रहा है। अनुमान है कि तीन महीने के भीतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.