रांची, मार्च 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मैदान में नवनिर्मित दशभुजी मां दुर्गा देवी मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के आठवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान यज्ञाचार्य ने यजमानों से पूरा कराया। वहीं शाम में कथा वाचिका देवी रश्मि किशोरी ने कहा कि हर घर में तुलसी होना जरूरी है। तुलसी में अध्यात्म और औषधीय दोनों गुण हैं। भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी के मिलन का पर्व तुलसी विवाह हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। शाम के समय तुलसी चौरा यानी तुलसी के पौधे के पास गन्ना का मंडप बनाकर उसमें साक्षात नारायण स्वरूप शालिग्राम की मूर्ति रखते हैं। फिर विधि-विधानपूर्वक उनके विवाह को संपन्न कराते हैं। तुलसी विवाह कथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.