मऊ, अगस्त 1 -- घोसी। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के स्थानीय बाजार में महान संत गोस्वामी तुलसीदास की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। मानस केसरी कन्हैया दास रामायणी ने कहा कि तुलसी राष्ट्र संत हैं, जिन्होंने मानवता को जीवन जीने की कला सिखाई। तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना मानस की रचना कर विश्व वसुधा को धन्य कर दिया। मनुष्य को संत और असंत का अंतर सिखाया। कहा कि रामचरित मानस के हर दोहे से जीवन जीने की कल्पना निकलती है। इन्होंने ऐसा ग्रंथ लिख दिया, जिसका अब तक इस विश्व में कोई जवाब नहीं है। फिर भी वह अपने आपको विद्वान नहीं मूर्ख मानते थे। इससे पूर्व समाजसेवी राधेश्याम और पवन कुमार मदेशिया ने तुलसीदास के चित्र पर दीप जलाकर और मानस केसरी कन्हैया दास रामायणी ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भण्डारे के आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.