मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तुर्की फ्लाईओवर के पास रविवार तड़के स्मार्ट मीटर कंपनी के इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव को एनएच किनारे फेंक दिया गया। सीने में चाकू आर-पार था। उनका लैपटॉप, मोबाइल और पर्स गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, वैशाली नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ निवासी शुभम कुमार सोनी (28) के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले को लेकर शुभम कुमार सोनी के भाई सत्यम कुमार ने तुर्की थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि शुभम अररिया जिले के फारबिसगंज में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी में इंजीनियर था। मनियारी के केरमा में उसका ससुराल था। वह रविवार सुबह बस से करीब 3.45 बजे तुर्की फ्लाईओवर से आगे उतरा था। वहां से बगल के लाइन होटल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.