मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तुर्की दुष्कर्म कांड में विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में बुधवार को पीड़िता की मां की गवाही शुरू हुई। यह गवाही आंशिक रही। गुरुवार को भी उनकी गवाही होगी। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो ने बताया कि आरोपित की जमानत याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत निश्चित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया है। इसलिए विशेष कोर्ट में इस मामले की सुनवाई प्रतिदिन की जा रही है। मालूम हो कि तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 मई की रात गिफ्ट देने के बहाने एक किशोरी को मुकेश राय घर से बुलाया। उसे अपनी कार से सुनसान स्थान पर ले गया। बाद में किशोरी को छोड़ने उसके घर पर आया। किशोरी के परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी कार को घेरना चाहा तो उसने कुचलने का प्रयास किया।...