नई दिल्ली, मई 15 -- कांग्रेस पार्टी की बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुर्की और अजरबैजान के बहिष्कार को लेकर पूछे गए सवाल पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा जवाब देने से कतराते नजर आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की ओर माइक पास करते हुए सवाल को टालने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ? कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने तुर्की के खिलाफ भारत में बढ़ते बहिष्कार के आह्वान पर पार्टी का रुख पूछा। ये दोनों देश खुलकर पाकिस्तान का समर्थन करते दिखे थे। ऐसे में सवाल का जवाब देने के बजाय, कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश और मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा एक-दूसरे को माइक पास करते नजर आए। पवन खेड़ा ने आखिर में कहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.