जमशेदपुर, मई 15 -- देश के प्रमुख व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने तुर्की और अजरबैजान द्वारा पाकिस्तान का खुला समर्थन किए जाने के विरोध में उन देशों की यात्राओं के बहिष्कार का आह्वान किया है। कैट ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे तुर्की और अजरबैजान की यात्रा न करें और उनके साथ व्यापारिक संबंधों पर भी पुनर्विचार करें। कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और संयुक्त महासचिव व सिंहभूम चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने कहा कि जिस प्रकार संगठन ने चीन के उत्पादों का बहिष्कार कर देशभर में प्रभावी अभियान चलाया, उसी तरह अब तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ भी व्यापक स्तर पर विरोध अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैट इस अभियान को गति देने के लिए ट्रैवल और टूर ऑपरेटर्स सहित अन्य संबंधित वर्गों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.