नई दिल्ली, मई 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तुर्किये से आयात होने वाले सेब पर 100 फीसदी से अधिक आयात शुल्क लगाने की मांग की है। साथ ही आयातित सेब पर मात्रात्मक प्रतिबंध भी लगाने का आग्रह किया है। दिल्ली में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू ने कहा, उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। हमने आयात शुल्क को दोगुना करने की मांग की है। इस समय तुर्किये से आयातित सेब पर करीब 60 फीसदी आयात शुल्क है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, वर्तमान में भारत में करीब 31 देशों से सेब का आयात किया जाता है। वर्ष 2024 के दौरान करीब 5.19 लाख मीट्रिक टन सेब आयात किया गया। वर्ष 1998 के दौरान 1100 मीट्रिक टन सेब का आयात किया गया था, जो तुलनात्मक रूप से 500 गुना अधि...