कुशीनगर, नवम्बर 19 -- तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वी जयंती पर बुधवार को एकता यात्रा स्थानीय बाजार से गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। भारत माता की जय, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें के जय घोष के साथ निकली यात्रा में सैकड़ों पुरूष व महिलाएं उपस्थित रहे। फाजिलनगर विधानसभा के यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक डॉ कन्हैया शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, पूर्व विधायक शशि शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय, पूर्व प्रमुख पशुपतिनाथ जायसवाल, चमन यादव, जगदीश सिंह, महेन्द्र उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि व प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष ...