कुशीनगर, दिसम्बर 5 -- कुशीनगर। तुर्कपट्टी महुअवा निवासी पीसीएस अधिकारी आनंद कुमार गुप्त की पदोन्नति जिला विकास अधिकारी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह बतौर खंड विकास अधिकारी संतकबीर नगर में तैनात हैं। चार भाइयों में सबसे बड़े आनंद गुप्ता शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उनकी पदोन्नति पर वीरेन्द्र शाही, बिट्टू शाही, प्रवीण शाही, शैलेन्द्र तिवारी, राजकुमार गिरि, प्रफुल्ल शाही, हेमंत पांडेय, मुन्ना शाही, नवीन शाही, अशोक जायसवाल, सत्यानंद शाही, राजेश गुप्त, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, धनंजय रौनियार, विपिन सिंह, पीयूष कांत मिश्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...