मोतिहारी, जनवरी 1 -- तुरकौलिया। माठवा गांव में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक श्रवण चौधरी के पुत्र विकास कुमार है। परिजनों ने ठंड लगने से विकास की मौत की आशंका जताई है। बताया जाता है उसके घर में चचेरी दादी का श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान उसने लोगों को खाना खिलाया। सब कुछ ठीक था। सिर में टोपी नहीं पहने था। बाइक भी चलाया था। रात 9 बजे खाना खाकर सभी लोग चले गए। केवल परिजन ही थे। वह जब आग के पास कुर्सी पर बैठा तो कुछ ही मिनट में वह गिर गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि कर्मचारी से जांच कराया गया है, जांच रिपोर्ट जिला को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...