मोतिहारी, अगस्त 21 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के निमुईया गांव में मंगलवार की देर रात एक अधेड़ महिला की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत महिला उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी(52) थी। घटना के समय घर में वह अकेली थी। उसके पति दूसरे जगह चिउडी मिल में सोये थे, जबकि उसका छोटा पुत्र प्रिंस रात में अपने दोस्तों के साथ मेला देखने तुरकौलिया गांधीघाट पर गया था। मृतका के पुत्र प्रिंस ने पुलिस को बताया है। सुबह सदर डीएसपी दिलीप कुमार व एफएसएल की टीम पहुंच कर घटनास्थल की जांच की। टीम ने मृत महिला के पास बिखरे खून के धब्बे का नमूना लिया। घटना स्थल से पुलिस को पिस्टल का एक पिलेट बरामद हुआ है। महिला की छाती में गोली मारी गयी है। जो पीठ से बाहर निकल गयी थी। पुलिस को आशंका है कि इस हत्या मामले में मृत महिला के करीबी का हाथ है। घटना के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.