छतरपुर, जून 7 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके पति और मायके वालों ने एक बीमारी के चलते शापित कहते हुए घर से बाहर निकाल दिया। अब वह महिला वह अकेले रोते हुए अपने इलाज के लिए इधर उधर भटक रही है। छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा के घिनोची गांव की रूक्मणी सेन 23 साल की है। लगभग 3 साल पहले उसकी शादी टीकमगढ़ जिले के ब्रजकिशोर सेन से हुई थी। रुक्मणी सेन ने बताया की शादी के डेढ़ साल तक सब कुछ सही था फिर अचानक से मुझे खुजली की बीमारी हो गई। बीमारी इतनी बड़ी की कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी आराम नहीं लगा। शरीर की पूरी त्वचा धीरे-धीरे करके निकलने लगी। पैरों के तलवे तक फट गए जिस वजह से पैरों में कुछ पहन भी नहीं पा रही थी। इसी बीच मेरे पति ने इसी बीमारी के कारण मुझे यह कहते हुए छोड़ दिया कि तुम शापित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.