नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- सेलिना जेटली अपने पति पीटर हॉग पर घरेलू हिंसा का केस कर चुकी हैं। उन्होंने अपने नुकसान के एवज में 50 करोड़ रुपये और कई दूसरे खर्चों की मांग की है। अब सेलिना की लीगल टीम ने इश केस की और डिटेल दी है। बताया है कि सेलिना इस प्रताड़ना देने वाली शादी में फंसी हुई हैं और अपने बच्चों की कस्टडी पाने की ठान रखी है। लॉयर ने बताया कि सेलिना डिप्रेशन में थी तो पति ने प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली। वह उन्हें मेड कहकर बेइज्जत करते थे।लंबे समय से चल रहा शोषण सेलिना की तरफ से करंजवाला एंड कंपनी केस लड़ रही है। फर्म की प्रिसिंपल असोसिएट निहारिका करंजवाला मिश्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स को केस के बारे में बताया, 'यह घरेलू हिंसा का केस है। उनकी शादी में लंबे समय से शारीरिक और मानसिक क्रूरता, जोर-जबरदस्ती और चालबाजी रही है। इसके अलावा सेलिना ...