रांची, मई 3 -- रांची। श्रीश्री महादेव मंडा पूजा का तुपुदाना में शनिवार को झूलन पूजा के साथ सफल समापन हुआ। इसके पूर्व शुक्रवार को भक्तों ने फूलखुंदी की जिसमें जलते हुए अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव की आराधना की। ऐतिहासिक छऊ नृत्य का आयोजन भी किया गया। तुपुदाना मंडा पूजा का आयोजन नागवंशी परिवार पिछले कई वर्षों से कर रहा है। इसमें तुपुदाना के आस-पास के सभी गांव के लोग शामिल होते हैं। आयोजन में महादेव मुंडा पूजा समिति के अध्यक्ष लाल मोहित नाथ शाहदेव, संरक्षक लाल राकेश नाथ शाहदेव, सचिव लाल कर्ण नाथ शाहदेव, कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, कार्यसमिति के लाल विक्रम जीतनाथ शाहदेव, लाल संदीपनाथ शाहदेव, सतीश पंडा, जतरु पहान, दूचु पहान, बालू पहान, माधव कच्छप, अंकित सिंह एवं अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...