बोकारो, दिसम्बर 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह ओपी क्षेत्र के तांतरी स्थित सुचेंद्र मिश्रा के आवास का ताला तोड़कर नगदी समेत लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के गहनों की भीषण चोरी की गई है। सुचेंद्र मिश्रा बेरमो विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा के बड़े भाई है। दोनों भाई एक ही आवास में पिछले 50 वर्षों से संयुक्त रूप से पूरे परिवार के साथ रहते है। पूरा परिवार गुरुवार को खूंटी स्थित एक शादी समारोह में गए थे। शुक्रवार सुबह जब महिला होम मेड काम के लिए उक्त आवास पहुंची, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उसकी सूचना पर गांव के लोग एकत्र हुए, फिर गृहस्वामी के साथ स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी आनंद आजाद मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। उनके बुलावे पर डॉग व फिंगर एक्सपर्ट के साथ टेक्निकल सेल की टीम ने आकर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.