सहरसा, जून 25 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। तुनियाही गांव से बारह दिन पूर्व भगाई गई लड़की शादीशुदा हाल में मंगलवार को बिहरा थाना पहुंची। बताया जाता है कि कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि पंकज कुमार द्वारा लगातार किये गये छापेमारी एवं पुलिस दबिश के बाद एक युवक ने लड़की को बिहरा थाना गेट के पास छोड़ दिया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि लड़की से आवश्यक पुछताछ कर उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया है। मालूम हो कि 12 जून की रात तुनियाही गांव से एक लड़की को कुम्हराघाट गांव के युवक द्वारा बहलाफुसलाकर भगा लिया गया था। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की पक्ष ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये मुकेश मंडल सहित अन्य पर लड़की को बहलाफुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि इस घटना के बाद लड़की पक्ष के द्वारा लड़के पक्ष के घर...