नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तुगलकाबाद गांव के लोगों को 1993 के बाद बने मकानों को खाली करने के लिए भेजे गए नोटिस का मामला दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लोकसभा में उठाया है। उन्होंने कहा कि नोटिस वापस लिए जाएं। साथ ही, गांव की जमीन ग्रामीणों को वापस दी जाए। शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए बिधूड़ी ने बताया कि तुगलकाबाद गांव लगभग 700 साल पहले गयासुद्दीन तुगलक ने बसाया था। उन्होंने कहा कि यह गांव लगभग 2,800 बीघा जमीन पर बसा था। पहले स्वाधीनता संग्राम में तुगलकाबाद और महरौली के समीप तंवर गौत्र के 12 गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इससे अंग्रेजों ने दमन करते हुए यहां के सैकड़ों गांववालों को मौत के घाट उतार दिया था। दंड स्वरूप उनकी जमीन जब्त कर ली थी। बिधूड़ी ने कहा कि यह जमीन वापस दिलाई जाए। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.