सीवान, मार्च 23 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाना के हसनपुरा निवासी सुल्तान अहमद के पुत्र गुड्डू अली ने दो लोगों पर हथियार के बल पर नगद व सोने की चेन छीनने का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया है कि 20 मार्च की शाम करीब 6 बजे अपने नानी के घर खाजेपुर कलां से अपने घर हसनपुरा जा रहा था। तभी जैसे ही सरैंया पुल के पास पहुंचा। तभी पहले से घात लगाए दो व्यक्तियों द्वारा मेरा पल्सर बाइक रोक कर कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। वहीं गाली गलौज करते हुए बोला गया कि जितना पैसा लिए हो दे दो, नही तो गोली मार देंगे। इस दौरान पॉकेट में रखे 30 हजार रुपये और गले से 10 ग्राम के सोने की चेन छीन दोनों पुनः खाजेपुर की तरफ भाग गए। इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.