बांका, फरवरी 10 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर के गोला चौक के समीप करीब तीस वर्ष पूर्व बने ट्रायसम भवन की स्थिति इतनी जर्जर हो गई है कि यह कभी भी ध्वस्त हो सकता है तथा बड़ी दुर्घटना हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुर के पूर्व विधायक प्रो सुरेंद्र प्रसाद सिंह के कार्यकाल में करीब तीस वर्ष पूर्व गोला चौक के समीप ट्रायसम भवन बनाया गया था। जिसमें छह कमरे बनाए गए थे। इस भवन का उपयोग क्या था यह किसी की समझ में नहीं आया। कुछ वर्षों बाद इस भवन के एक-दो कमरे सेल्फ हेल्प ग्रुप को दिए गए। हालांकि यह ज्यादा दिन नहीं चला। बाद में इसमें राजस्व कर्मचारियों ने अपना कार्यालय बना लिया। इधर भवन बनने के बाद कभी भी इसकी मरम्मती नहीं हुई जिससे सभी कमरे जर्जर होने लगे। कमरों की स्थिति खराब देख राजस्व कर्मचारियों ने भी इसे खाली कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.