नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में बीते तीस दिनों के अंदर 11 सियारों की मौत का मामला सामने आया है। जेएनयू छात्र संघ ने डीन ऑफ स्टूडेंट्स और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। फिलहाल सियारों की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में एक सियार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेएनयू छात्र संघ ने कहा कि इसकी मौत से बीमारियों के फैलने, संक्रमित रोगों का खतरा और पानी या कचरे के जरिए जहर फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए प्रशासन से सक्षम अधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है। जेएनयू के एडमिनिस्ट्रेशन वाइल्डलाइफ सोसायटी (एडब्ल्यूएस-जेएनयू) और एबीसी कमेटी के अनुसार, सियार की पहली मौत आठ द...