रामपुर, मार्च 12 -- शाहबाद। पड़ोसी की अंत्येष्टि के बाद रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव तीसरे दिन पानी में उतराता मिला। युवक की तलाश में दो दिन से एनडीआरएफ की टीम लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को शाहबाद के मोहल्ला मंगोली निवासी रामौतार की मौत हो गई थी। रामगंगा नदी के ढकुरिया घाट पर अंत्येष्टि की गई थी। अंत्येष्टि के बाद पड़ोस के राजवीर का बेटा अरुण (29) गांव के ही युवकों के साथ रामगंगा नदी में नहाने चला गया था। नहाने के दौरान ही अरुण गहरे की तरफ चला गया और डूब गया था। साथी युवकों के शोर बचाने पर ग्रामीण पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। दो दिन से एनडीआरएफ टीम तलाश कर रही थी। तहसील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.