पूर्णिया, फरवरी 20 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा में दोनों परीक्षा केन्द्रों पर तीसरे दिन मैट्रिक परीक्षा में 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के केन्द्राधीक्षक शमीम अख्तर ने बताया कि दोनों पाली से कुल 581 में 571 परीक्षार्थी उपस्थित व 10 अनुपस्थित एवं मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के केन्द्राधीक्षक राज किशोर यादव ने बताया कि दोनों पाली से कुल 421 में 412 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 09अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही हैं। सभी केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...