फिरोजाबाद, मार्च 10 -- सुहागनगरी में तीसरे दिन बंदर पकड़ने को लेकर टीमें जगह-जगह दौड़ती रहीं। टीम के सदस्यों को यहां तो स्थान पर निराशा हाथ लगी तो वहीं अन्य स्थानों पर उन्होंने काफी प्रयासों के बाद 80 बंदरों को पिंजड़े में कैद कर लिया। दोपहर के बाद सभी बंदरों को शहर से दूर जंगलों में ले जाकर छोड़ दे दिया। सहायक नगर आयुक्त अभियान को लेकर लगतार जानकारी हासिल करते रहे। टीम के सदस्य सुबह होते ही मोहल्ला तिलकनगर पहुंचे। टीम को देखते ही बंदर भाग गए। इसके पश्चात टीम कोटला चुंगी स्थित डीएवी कालेज पहुंचीं। वहां ताला बंद था। इसके पश्चात जिला अस्पताल में जाल लगाकर कई बंदरों को पकड़ा। उन्होंने जलकल विभाग स्थित वर्कशाप तथा बाद में विभवनगर स्थित एक पार्क में अपना जाल लगा कई बंदरों को पिंजरे में कैद कर लिया। अभियान संपन्न होने तक लगभग 80 बंदर पकड़ लिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.