रुडकी, जुलाई 30 -- बकाया बिल जमा नहीं करने पर काटे गए दो सरकारी स्कूल के कनेक्शन बुधवार को तीसरे दिन भी नहीं जुड़ पाए हैं। इससे बच्चों के लिए कक्षा में उमस भरी गमी में बैठना दुश्वार हो रहा है। पनियाला चंदापुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस समय करीब 130 बच्चे पढ़ रहे हैं। इन दोनों ही स्कूलों पर ऊर्जा निगम का करीब दो लाख रुपये बिजली के बिलों का बकाया चल रहा था। कई बार नोटिस देने के बावजूद बकाया जमा नहीं करने पर सोमवार को ऊर्जा निगम ने इन दोनों स्कूलों का कनेक्शन काट दिया था। इससे इन दोनों विद्यालयों में अंधेरा छा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.