मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में बुधवार को तीसरे दिन भी एंटी रेबीज की सूई नहीं आई। सूई नहीं आने से कुत्ते के काटने के शिकार लोग बिना इंजेक्शन के ही लौट गये। बीएमएसआईसीएल से दवा नहीं आने के कारण तीन दिनों से एंटी रेबीज की सूई मरीजों को नहीं लग रही है। हर दिन लगभग 50 मरीज बिना सूई लिए लौट रहे हैं। जिले से सूई के लिए बीएमएसआईसीएल को पत्र भेज दिया गया है। बीएमएसआईसीएल की ओर से चार मई को जिले में सदर से पीएचसी तक के लिए 1100 एंटी रेबीज की दवा आई थी। लेकिन, वह अब खत्म हो गई है। सदर अस्पताल में ही हर महीने 1200 से 1500 दवा की खपत होती है। इसके अलावा पीएचसी में भी एंटी रेबीज की सूई पड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.