बिजनौर, दिसम्बर 30 -- भीषण सर्दी का प्रकोप मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा और पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। तीसरे दिन भी भगवान सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए विजिबिलिटी भी कम रही। हाड़ कंपा देने वाली व ग़लन पैदा करने वाली ठंड के कारण कामकाजी लोग लकड़ियां जलाकर आग की गर्माहट से इस भीषण सर्दी से बचने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। भीषण सर्दी के कारण बच्चों व वृद्ध लोगों में विंटर डायरिया के मामले भी सामने आने लगे। मुख्यमंत्री के आदेश पर एक जनवरी तक सभी विद्यालयों में अवकाश कर देने के कारण स्कूली बच्चे अपने घरों में ही लिहाफ़ो में दुबके रहे। मंगलवार को भी शीत लहर के साथ कोहरा बरसता रहा। दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.