लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- तहसील निघासन के मांझा गांव के पास बह रहे जौरहा नाले पर खनन पट्टा आवंटित किए जाने के विरोध में किसान संगठन व सिख संगठन के लोग तीसरे दिन भी धरने पर बैठे है। ये लोग खनन पट्टा निरस्त कर अस्थायी पुल को हटाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर अगर पुल व खनन पट्टा निरस्त नहीं किया गया तो पुल को उजाड़ देंगे। जौरहा नदी पर खनन विभाग ने कुछ महीने पहले ठेकेदारों को खनन पट्टा जारी कर दिया है। ठेकेदार ने रेत निकाल कर लंबा चक्कर लगाने की बजाए छोटे रास्ते के लिए नाले के भीतर अस्थाई पुल बना दिया है। इसका इलाके के किसान और सिख संगठन के लोग विरोध कर रहे हैं। लगातार विरोध के बाद तीसरे दिन भी ठंड में टेंट लगाकर धरने पर बैठे रहे किसान वहीं पर लंगर भी लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक खनन पट्टा निरस्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.