हमीरपुर, जनवरी 7 -- मौदहा, संवाददाता। छानी ग्राम पंचायत के मजरा परसदवा डेरा में संपर्क मार्ग निर्माण के लिए शुरू हुआ क्रमिक अनशन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा है। अनशन स्थल पर पहुंचे राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अपने तर्क दिए लेकिन डेरा के लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने तक अनशन जारी रखने की बात कही है। अनशन स्थल पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की भी टीम पहुंची। जिन्होंने ग्रामीणों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। परसदवा डेरा के लोगों ने अपने होश में सड़क नहीं देखी है। बारिश के दिनों में ग्रामीण घरों में कैद हो जाते हैं। बीमारों को अस्पताल और बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाता है। बीते अक्टूबर माह के आखिरी सप्ताह में डेरा की गर्भवती महिला को दलदली रास्ते से बैलगाड़ी में लादकर अस्पताल ले जाने क...