कटिहार, मार्च 21 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बटेशपुर दियारा में मंगलवार की दोपहर दिन दहाड़े पानी पटवन कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीसरे दिन भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि बुधवार को मृत किसान के परिजनों द्वारा एनएच जाम कर प्रदर्शन करने के बाद पुलिस एक्शन मोड में दिखी और 30 घंटे के अंदर किसान का शव बरामद कर लिया, लेकिन घटना के 50 घंटा बीतने को है पर पुलिस किसान के हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से किसान के परिजनों में भय व्याप्त है। रोड जाम के दौरान पुलिस द्वारा आक्रोशित परिजनों को 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और शव की बरामदगी का आश्वासन दिया गया था। समय पूरा होने के बाबजूद पुलिस 6 नामजद आरोपियों में से एक को भी नहीं पकड़ सकी है। सूत्रों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.