चित्रकूट, जनवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में लगातार तीसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच कोहरे की धुंध नजर नहीं आई। रविवार को दोपहर में बादलों के संग हल्की धूप भी बीच-बीच निकली। लेकिन सर्द हवाओं की वजह से धूप कोई राहत नहीं दे पाई। गलन में लोग कांपते नजर आए। सर्द हवाओं के चलने से लोग ठिठुरते रहे। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अत्यधिक सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। प्रशासन की तरफ से जगह-जगह जलवाए जा रहे अलाव में गीली लकड़ियां रखवाई जा रही हैं। जिससे यह लकड़ियां जलने के बजाय धुआं छोड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि अलाव जलवाने के नाम पर सिर्फ मजाक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.