मैनपुरी, मार्च 21 -- रमजान माह के तीसरे जुमे पर शहर की सभी मस्जिदों में नमाजियों व रोजदारों की भीड़ उमड़ी। नमाज की समाप्ति पर सभी मस्जिदों के इमामों ने अमन चैन की दुआ मांगी। रमजान के 20 वें रोजे पर खानकाह के सज्जादा नशीन अब्दुर्रहमान उर्फ बबलू मियां ने फरमाया कि यह महीना इबादत व गरीबों को फितरा देने का है। इस महीने की इबादत से किसी अन्य महीने से कई गुना अल्लाह की दुआ हासिल होती है। 11 माह बाद रमजान का महीना आता है। जिसमें ईमान वाला अपने अल्लाह को राजी करने के लिए रोजा रखकर नमाज पढ़ता है। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही मुस्लिम मोहल्लों में तैयारियां शुरू हो गई थी। सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों नमाज अता की। इधर ईद-उल-फितर का पर्व नजदीक आ गया है। जिसकों लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई। ईद से संबंधित खरीद फरोख्त तेजी से शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.