मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी दुष्कर्म कांड में बचाव पक्ष की ओर मंगलवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट-तीन में फूल कुमारी देवी की गवाही हुई। वह कुढ़नी थाना के कमलपुरा गांव की रहने वाली है। उसने बताया को कि पांच-छह महीना पहले से वह आरोपित रोहित सहनी के साथ सब्जी बेचती थी। इससे उससे जान पहचान है। फूल कुमारी ने बताया कि 26 मई को उसकी पतोहू सोमवती अमावस्या व्रत रखा था। इसके लिए उसने दिन के 11 बजे रामपुर हाट में रोहित सहनी से एक किलो खीरा खरीदा था। इसके बदले उसने सौ रुपया दिया। बाकी लौटाने को कह कर रोहित खुदरा करने गया। लगभग 11.30 बजे रोहित ने उसे 70 रुपया वापस किया। उस समय उसके माता-पिता भी वहीं थे। उसने कोर्ट को बताया कि रोहित पहले सब्जी बेचता था। बाद में मछली बेचने लगा। उसने दावा किया कि रोहित के चाल-चलन को लेकर उ...