बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। 13 सितंबर को आयोजित होने वाली तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जुट गया है। मंगलवार को प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने जिले के संबंधित आला अधिकारियों के साथ बैठक कर सुलहनीय मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर पक्षकार के पास नोटिस भेजे, ताकि लोग अपने मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर निपटा सकें। बैठक में वन विभाग, श्रम विभाग, नापतोल विभाग, विद्युत विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने आम लोगों से लोक अदालत में आकर मामले को निपटाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.