बिहारशरीफ, मई 3 -- तीसरी बार हिलसा दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष बने विजय उपाध्यक्ष मनीष कुमार तो कोषाध्यक्ष चुने गये नंदलाल फोटो 03हिलसा01: हिलसा दस्तावेज नवीस संघ चुनाव में जीते नवनिर्वाचित पदाधिकारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि बिहार दस्तावेज नवीस संघ की हिलसा शाखा का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। विजय कुमार शर्मा तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। जबकि, विजय कृष्ण प्रसाद सचिव बने। 87 सदस्यों ने वोट डाले। वहीं, मनीष कुमार उपाध्यक्ष और नंदलाल प्रसाद कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार शर्मा ने 50 वोट पाकर शंभू कुमार (23 वोट) को 27 वोटों से हराया। चुनाव प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार ने नतीजे घोषित किए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि एकजुटता संगठन की ताकत है। सचिव...