गंगापार, मार्च 19 -- काफी कोशिशों के बाद तीसरी बार भी प्राथमिक विद्यालय तेन्दुआ खुर्द के प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदों का गठन नहीं हो सका। गठन के समय उपस्थित रहे नोडल अधिकारी व खंड शिक्षाधिकारी मेजा कैलाश सिंह वापस लौट गए। प्रधान व कतिपय ग्रामीणों की आपसी खींचतान ने तीसरी बार भी प्रबंध समिति की बैठक पर सवालिया निशान लगाते हुए बैठक को टालने की बात कह डाली। प्रबंध समिति का समय पर गठन न होने से शिक्षा विभाग से स्कूल के विकास के लिए मिलने वाला धन लौट जाएगा। उपस्थित रहे कुछ लोगों ने यहां तक कह डाला कि अभिभावक सहित बैठक में जिसे रहने का आदेश है, उसके अलावा प्रधान क्यों पहुंचे हैं, प्रधान को इस बैठक से मतलब नहीं रखना चाहिए। लोगों की बात सुन प्रधान ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत के स्कूल में बैठक आयोजित की गई है, इसलिए वह मौजूद हैं। विवाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.