नई दिल्ली, जनवरी 12 -- Bonus Share: क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह बोनस शेयर से जुड़ी खबर है। कंपनी ने अबतक दो बार निवेशकों बोनस शेयर दिया है। बता दें, क्यूपिड के शेयरों का भाव 432.50 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 438.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।29 जनवरी को होगी बोर्ड की मीटिंग क्यूपिड की बोर्ड की मीटिंग है। इस बोर्ड की मीटिंग में बोनस शेयर पर फैसला किया जाना है। अगर बोर्ड की सहमति मिली तो कंपनी के निवेशकों को तीसरी बार बोनस शेयर मिलेगा। बता दें, 29 जनवरी 2026 को कंपनी की बोर्ड तीसरी तिमाही के नतीजों पर भी चर्चा करेगी। यह भी पढ़ें- धड़ाधड़ बेचा जा रहा है इस मल्टीबैगर डिफें...