चंदौली, सितम्बर 8 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा में आई बाढ़ की दुश्वारियां अभी कम भी नहीं हुई थीं कि एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। चंद दिनों में तीसरी बार गंगा की बाढ़ से तटीय इलाके के लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। रोपी गई धान की आलम यह है कि पिछले दिनों गंगा की बाढ़ में धान की फसल के नष्ट होने के बाद किसानों ने जो सांडा रोपा था, अब उसके भी बाढ़ में तहस-नहस हो जाने की आशंका बढ़ गई है। दो बार आई बाढ़ के घटने के बाद अब तीसरी बार फिर गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मात्र 24 घंटे के भीतर ही गंगा का जलस्तर 7 से 8 फीट तक बढ़ गया है। गुरुवार तक स्थिर रही गंगा शुक्रवार की शाम से डेढ़ सेंटी मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहीं थीं। जो शनिवार को 24 घंटे में ही 7 से 8 फीट तक बढ़ गईं। जलस्तर में बढ़ाव का यह क्रम जारी देख तटीय गांवों में ए...