कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- मंझनपुर, संवाददाता सदर कोतवाली के मंगरोहनी में मंगलवार को पानी बहाने के विवाद में एक महिला को बेरहमी से पीटा गया था। बीचबचाव के दौरान उसके परिजनों पर भी हमला किया गया था। फरसा से प्रहार किया गया था। इस मामले में दरोगा ने दोपहर से लेकर शाम तक तीन तहरीर बदलवाई। आखिरी तहरीर में वह फरसे से प्रहार को ही निगल गया। इस पर पीड़ित परिवार खासा नाराज है। सदर कोतवाली के मंगरोहनी गांव की एक महिला दोपहर में घर का गंदा पानी नाली में बहा रही थी। इसका विरोध पड़ोसी ने किया। साथ ही गाली-गलौज किया। महिला ने एतराज जताया तो पड़ोसी ने परिजनों के साथ महिला को घेरकर जमकर पीटा। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। पड़ोसी के बेटे ने महिला की ननद बचाने आई तो उस पर फारसे से प्रहार किया। देवर व पति को भी पीटा गया था। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.