उरई, मई 3 -- उरई, संवाददाता। तीसरी आंख की निगरानी में जिले के पांच केंद्रों पर आज 1440 छात्र नीट देंगे। इसके लिए तीन सेक्टर और पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं केंद्र व्यवस्थापकों ने शांतिपूर्ण नकल विहीन परीक्षा के लिए कमर कस ली। जबकि सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। नीट यूजीसी परीक्षा के लिए जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें 1440 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसमें सबसे ज्यादा उरई के जीजीआईसी में 480 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय में 237 परीक्षार्थी और राजकीय इंटर कॉलेज डीवी कॉलेज तथा आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में प्रत्येक केंद्र पर 240 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो से शाम पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.