काशीपुर, जून 2 -- बाजार में लगवाए 10 सीसीटीवी, जल्द कंट्रोल रूम से होगा संचालन काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड पर लगने वाला संडे बाजार अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। जेब कतरों के आतंक से निजात के लिये बाजार में 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुंडेश्वरी रोड स्थित साहनी रिसोर्ट के पास प्रत्येक रविवार को संडे बाजार लगाया जाता है। दूरदराज से दुकानदार कपड़े, जूते, सौंदर्य प्रसाधन के सामान बेचने आते हैं। बाजार में सुबह से शाम तक हजारों महिला-पुरुष खरीदारी करने आते हैं। बाजार में महिलाओं के पर्स, थैले दुकानदारों का सामान चोरी हो जाता है। हर संडे बाजार में महिलाओं के पर्स कटने की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्रवासी संडे बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग करने लगे थे। कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि संडे बाजार में चोर-उच्चकों पर लगाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.