मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 3 -- संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक एवं संरक्षक अशोक कंसल, सुनील सिंघल, संजय मित्तल, अनिल तायल एवं सदस्य पवन बंसल आदि के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुजफ्फरनगर प्रभात कुमार सिन्हा से मिलकर वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा धाम के लिए दो बसें व एक बस खाटू श्याम के लिए और एक बस सिद्धबली कोटद्वार के लिए चलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि आरएम से अनुमति लेकर जल्दी ही उक्त स्थान को बस चलाने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...