आगरा, जनवरी 31 -- तीर्थ नगरी में महाशिवरात्रि पर लगने वाले कांवड़ मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका ने सोरों व लहरा में लगने वाले कांवड़ मेला का ठेका नीलामी के द्वारा 15.60 लाख रुपए में उठाया है। शनिवार को ठेका की नीलामी में सात लोगों द्वारा बोली लगाई गई। बदायूं की फर्म को सार्वधिक बोली लगने के बाद ठेका आंवटित कर दिया गया है। शनिवार की दोपहर एसडीएम व प्रभारी अधिशाषी अधिकारी हर्षिता देवड़ा की मौजूदगी में ठेका नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं दूसरी ओर पूर्णिमा स्नान व कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में एसडीएम हर्षिता देवड़ा व सीओ सिटी आंचल चौहान ने कांवड़ मेला के आयोजन के संबंध में लोगों से सुझाव मांगे। एसडीएम ने लोगों से कांवड़ मेला को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लोगों से सहयोग भी मांगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.