आगरा, अप्रैल 27 -- तीर्थ नगरी सोरों में हरिपदी गंगा पर बैशाख माह की अमावस्या के दिन हजारों लोगों ने स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान किए। राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा, मथुरा के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों से लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए। हरिपदी पर पितरों की शांति के लिए पुरोहितों ने यजमानों के लिए पिंडदान क्रिया भी कराई। लहरा, कछला व कादरगंज घाटों भी हजारों लोगों ने गंगा स्नान किया। रविवार की सुबह से ही पुरोहितों ने हरिपदी गंगा पर यजमानों को पिंडदान क्रिया करानी शुरू कर दी। राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही आस-पास के जनपदों से लोगों ने पितरों हरिपदी में स्नान करना शुरू कर दिया। पितरों की आत्मा की शांति के धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालु लहरा व कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए। सोरों लौटकर इन श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को भोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.